bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पुष्कर में मांस बिक्री पर भड़के लोग

पुष्कर. sellब्रम्हा नगरी पुष्कर में प्रतिबंध के बावजूद मांस की बिक्री की सूचना दिए पुलिस कार्रवाई में कोताही से खफा क्षेत्रवासियों ने मीट विक्रेता को मांस सहित घेर लिया तथा पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई। इससे दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने की स्थिति उत्पन्न हो गई। बुधवार की दोपहर यहां देवनगर रोड स्थित सांसी बस्ती निवासी कमल सांसी के घर में पाड़े का मांस बेचे जाने की क्षेत्रवासियों को जानकारी मिली। इत्तला मिलते ही गोपाल, भागचंद, सोहन, रमेश, पूरण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कमल के घर को ़घेर लिया तथा घर की तलाशी ली।

इस दौरान बिक्री के लिए रखा करीब दस किलो से अधिक पाड़े का मांस मिला। मांस मिलने के साथ ही लोगों में रोष फैल गया। आक्रोशित लोगों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों का गुस्सा फूट गया और वे मांस अपने कब्जे में लेकर थाने ले जाने का प्रयास करने लगे। जिससे मांस विक्रेता परिवार एवं क्षेत्रवासियों में विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्ष हाथों में लाठियां लेकर आमने-सामने खड़े हो गए। विवाद बढ़ता इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई।

लेकिन इससे पहले ही मांस विक्रेता परिवार ने घर से मांस का ढेर गायब कर दिया। पुलिस ने घर की तलाशी ली। लेकिन वहां मांस नहीं मिला। नतीजतन पुलिस बेरंग लौट गई। शिकायतकर्ता गोपाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए मांस विक्रेता से मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

लोगों का आरोप है कि कमल सांसी का परिवार लंबे समय से मीट एवं दारू का अवैध धंधा कर रहा है। कई बार उसकी शिकायत पुलिस को की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर मौके पर पहुंचे एएसआई भवानी सिंह का कहना है कि लोगों की शिकायत पर कमल के घर की तलाशी ली गई। लेकिन वहां मांस नहीं मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: