News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. रामनगर के गुलमोहर पार्क में मारवाड़ी घोड़े बिकने के लिए आए हैं। शहर में हार्स राइडिंग के बढ़ते चलन को देखते हुए इस बाजार में एक ही नस्ल के 14 घोड़े बेचने के लिए लाए गए। बाजार 21 मार्च से लगा है। अब तक केवल चार घोड़े ही बिके हैं। सबसे महंगा घोड़ा 1 लाख 10 हजार रुपए में बिका। वही एक शिशु घोड़ा 65 हजार रुपए में बिका।
ढाई लाख का
बाजार में सबसे महंगा घोड़ा ढाई लाख रुपए का है। ऊंची कीमत का कारण इसकी हाइट और चमकदार मजबूत टांगे हैं। बाजार संयोजक संजोग ने बताया कि यह घोड़ा 64 इंच ऊंचा है, जो इसे दुर्लभ बनाता है। जबकि सामान्यत: घोड़ों की ऊंचाई 59 या 60 इंच होती है।
घोड़े खरीदने से पहले
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोई भी घोड़ा खरीदने से पहले इन बातों पर गौर करना जरूरी है।
- अगले-पिछले पैरों की मजबूती।
- पुट्ठे दमदार होने चाहिए।
- वास्तु के हिसाब से भंवरियां।
- हाइट और रंग।
ृ- काला चमकीला रंग लोगों का पसंदीदा।
अगले साल बड़ा बाजार
आयोजकों के मुताबिक अगले साल बाजार का विस्तार किया जाएगा। इस बार कम समय में आयोजन किया गया, इसलिए अच्छी नस्लें नहीं लाई जा सकीं। इसके अलावा, आयोजक ये भी देख रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में घोड़ों का मार्केट कैसा है और लोग कैसी नस्लों में दिलचस्पी ले रहे हैं।