News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. सरकार ने आज राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 प्रतिशत बढ़ा दिया। अब तक उन्हें 35 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था। बढ़ा हुआ डीए मिलाकर अब कुल 41 प्रतिशत हो गया। इससे सरकार पर 120 करोड़ रुपए अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा।
वित्त विभाग ने आज शाम इस आशय का आदेश जारी किया। कर्मचारी लंबे समय से लंबित 12 प्रतिशत डीए की मांग कर रहे थे। हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छठा वेतनमान लागू करने की घोषणा के बाद इस घोषणा की प्रतीक्षा कर्मचारी कर रहे थे। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 47 प्रतिशत डीए मिल रहा है। प्रदेश के कर्मचारी इतना ही डीए मांग रहे हैं। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र जैन, महामंत्री वीरेंद्र नामदेव और अन्य कर्मचारी संगठनों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के प्रति आभार भी माना।
एक नजर में
अब तक मिल रहा था - 35 प्रतिशत ठ्ठ लंबित डीए था - 12 प्रतिशत
बढ़ाने से मिलेगा - 41 प्रतिशत
बाकी बचा - 6 फीसदी
राज्य पर भार - 120 करोड़ रुपए।