bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नगर निगम का बजट 5 अप्रैल को

बिलासपुर. अब नगर निगम का बजट सत्र अगले माह ५ अप्रैल को होगा। सदन में महापौर ढाई अरब का लेखाजोखा पेश करेंगे। चुनावी वर्ष को देखते हुए नगर की सरकार ने इस वर्ष कोई नया कर लागू नहीं किया है।

निगम प्रशासन की ओर से परिषद सचिव ने बुधवार को सभापति के समक्ष नोटशीट प्रस्तुत की। इसके तत्काल बाद तारीख तय करते हुए सभापति विनोद सोनी ने परिषद सचिव को इसकी सूचना सभी सदस्यों को जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। पूर्व में बजट सत्र की बैठक प्रतिवर्ष की भांति वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन ३१ मार्च को आयोजित करने का प्रस्ताव एमआईसी में स्वीकृत किया गया था, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित अवधि में नोटशीट प्रस्तुत न करने के कारण बैठक की तारीख बढ़ाकर ५ अप्रैल करनी पड़ी।

बताया जाता है कि संपत्तिकर समेत कुछ करों में छूट का प्रावधान रखा गया है। बजट में अंडर ग्राउंड सिवरेज सिस्टम जैसे कुछ भारी भरकम योजनाओं का खाका रखा गया है। सभापति श्री सोनी का कहना है कि नियमानुसार बजट सत्र के एक सप्ताह पहले उनके पास बैठक आयोजित करने के लिए नोटशीट भेजी जानी चाहिए, ताकि सदस्यों को बजट पर चर्चा के लिए पठन का समय दिया जा सके। इसी के मद्देनजर नोटशीट देर से आने की वजह से नगर निगम का बजट सत्र इस बार पांच दिन बाद आयोजित किया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: