Sports
Other Sports Other Sports सिलिकॉन वैली. चीनी सरकार ने उत्तरी अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में होने वाली मशाल यात्रा को 8 मील से घटाकर 6 मील करने की मांग की है।असल में राजनीतिक और मानवाघिकारी सेन फ्रांसिस्को में 9 मार्च को होने वाली ओलंपिक मशाल यात्रा का मार्ग जानने की कोशिश कर रहे है। वे तिब्बत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चीन की नीति का विरोध करने वाले है। इसी बात को घ्यान में रखकर चीन ओलंपिक मशाल यात्रा के मार्ग को घटाने का मन बना रही है।
उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मशाल यात्रा का सीधा प्रसारण पूरे विश्व में होगा और मशाल यात्रा के दौरान इस तरह के विरोध से चीन की छवि को गहरा धक्का पहुंच सकता है इसी बात को घ्यान में रखते हुए चीन मशाय यात्रा को छोटा रखना चाहती है।