नई दिल्ली. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम. के नारायरण ने चेतावनी दी है कि पड़ोसी देश में नई सरकार के गठन के बावजूद भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान की आतंकवादी मुहिम में किसी भी तरह की कमी नहीं आने वाला है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बावजूद भी आईएसआई के रवैया में कोई परिवर्तन नहीं आया है। आईएसआई अभी भी लश्कर-ए-तोइबा और अन्य आतंकवादी संगठनों को हर तरह के आगे बढ़ा रही है।
एम. के नारायरण ने कहा कि आईएसआई आतंकवादियों के ट्रेनिंग के लिए बांग्लादेश के जमीन पर प्रयोग कर रही है। नारायरण ने बांग्लादेश पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि वे भारत विरोधी गतिविधियों में आईएसआई की मदद कर रहा है। नारायरण ने कहा कि पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन अपनी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए बांग्लादेश को अड्डा बना रखा है।