HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

सेन्सुई अवार्ड के लिए नॉमिनेशन

मुंबई. sansui मार्च महीने से ही बॉलीवुड और छोटे परदे पर पुरस्कार समारोह का नशा चढ़ जाता है। एकता कपूर द्वारा छोटे परदे के लिए पुरस्कार घोषित करने के बाद अब सेन्सुई ने भी टीवी पुरस्कार नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है।

सेन्सुई इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स निदेशक अनिल खेरा का कहना है कि, छोटा परदा आज महत्वपूर्ण है और इसी के कलाकारों के साथ दर्शक दिल से जुड़े हैं। यही वजह है कि पिछले साल उन्होंने टीवी के लिए पुरस्कार देने की शुरुआत की।

इस बार वे कई कैटेगरी में पुरस्कार देंगे। यह मुख्य श्रेणियां हैं-बेस्ट एक्टर मेल व फीमेल, बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल मेल व फीमेल, बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल, बेस्ट सीरियल और बेस्ट डायरेक्टर। इस बार इन पुरस्कारों के लिए रमेश तोरानी, सचिन पिलगांवकर, सोनाली बेंद्रे, नितिन देसाई, रति अग्निहोत्री, पूनम ढिल्लन, पहलाज निहलानी और गणोश जैन जज की भूमिका निभाने वाले हैं।

इस वर्ष जहां बेस्ट एक्टर के लिए शब्बीर अहलुवालिया (कयामत), हुसैन कुवारजेरवाला (कुमकुम) शिवाजी साटम (सीआईडी), रोनित रॉय (क्योंकि सास भी कभी बहू थी), राम कपूर (कसम से) और शरद मल्होत्रा (बनूं मैं तेरी दुल्हन) में कड़ा मुकाबला है, तो नायिकाओं में गौतमी कपूर, स्मृति इरानी, साक्षी तंवर, राजश्री ठाकुर और प्राची देसाई में टक्कर है। 29 मार्च को मुंबई में एक रंगारंग समारोह में यह पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: