वाशिंगटन. एक नये अध्ययन में पाया गया है कि पुरुषों की अपेक्षा अधिक उम्र की महिलाओं के लिए स्वयं को शारीरिक रुप से मजबूत और स्वस्थ रखना थोड़ा कठिन काम है।
‘वाशिंगटन विश्वविद्यालय’ और ‘नॉटिंघम विश्वविद्यय’ के अनुसंधानकर्ताओं ने इसके लिए महिलाओं में रजोनिवृति के बाद होने वाले हार्मोन के परिवर्तन को जिम्मेदार माना है।
उन्होंने बताया कि ऐसा ‘ऐस्ट्रोजेन’ नामक हार्मोन के कारण हो सकता है जो महिलाओं और पुरुषों के शरीर में हड्डियो को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है।
अनुसंधानर्ताओं ने प्रारंभिक परिणामों में देखा कि महिलाओं की अधिक उम्र होने के बाद शारीरिक रुप से पुरुषों की अपेक्षा वे व्यायाम करने में थोड़ी असमर्थ हो जाती हैं।
इन नये परिणामों से यह बात सामने आई है कि अधिक उम्र की महिलाओं को अपने खान-पान में अंडे, मांस - मछली समेत प्रोटीन युक्त भोजन को अधिक शामिल करना चाहिए।
यह रिपोर्ट ‘पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस’ नामक जर्नल में प्रकाशित हुई है।