HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सेलिना यह क्या कीना

मुंबई.celina होली के रंग में सेलिना जेटली इस कदर रंग गईं कि भांग की तासीर का भी उन्हें ख्याल नहीं रहा। भांग के कई गिलास गटकने के बाद आलम यह हुआ कि वे अपनी शूटिंग पर नहीं पहुंच पाईं।

होली पर भांग की ठंडाई पीने का चलन है। अधिकतर लोग इस मौके पर भांग पीने को भी शगुन मानते हैं, लेकिन अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए यह शगुन थोड़ा महंगा पड़ गया। हुआ यूं कि मुंबई में होली मनाते वक्त भांग के कई गिलास गटकने के कारण उन्हें ऐसा सुरूर चढ़ा कि वे शूटिंग पर नहीं पहुंच पाईं। इस कारण गणोश आचार्य की फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ की शूटिंग सेलिना के बगैर ही की गई।

सूत्रों के मुताबिक फिल्म के प्रमोशन और शीर्षक गीत की शूटिग अरेंज की गई थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं और लगभग सभी कलाकार शूटिंग स्पॉट पर उपस्थित थे। पूरी यूनिट सेलिना का इंतजार कर रही थी, लेकिन उनका कोई अता-पता ही नहीं था।

काफी देर इंतजार के बाद सेलिना ने फोन कर कहा कि किसी जरूरी काम से उन्हें दिल्ली जाना है, इसलिए वे शूटिंग में नहीं आ सकतीं। हालांकि अपने को शर्मिदगी से बचाने के लिए सेलिना झूठ बोल रही थीं।

वास्तव में वे दिल्ली नहीं गई थीं बल्कि मुंबई में ही अपने घर पर भांग के सुरूर में सो रही थीं। सभी को बाद में पता चला कि सेलिना पहले दरिया महल में होली खेलने गईं और फिर वहां से संजय गुप्ता के घर होली मनाने पहुंचीं।

दोनों जगह उन्होंने भांग पी ली थी, जिसके कारण वे ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। शूटिंग स्थल पर मौजूद सभी लोगों को सेलिना के कारण काफी असुविधा हुई, लेकिन होली पर किसी को भी बुरा मानने का हक नहीं होता इस कारण सेलिना की लापरवाही को सभी ने होली की मस्ती में भुला दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: