bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

क्लासेज का टीचर्स ने किया बॉयकॉट

चंडीगढ़. पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का स्टेटस दिलाने की मांग को लेकर पीयू के टीचरों ने बुधवार को पूरी तरह क्लासेज का बॉयकॉट किया। वहीं, पीयू के स्टूडेंट्स ने इस मांग को लेकर टीचरों के साथ रैली में शिरकत की। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पुटा) और स्टूडेंट्स काउंसिल के आह्वान पर पीयू में बुधवार को बिलकुल भी क्लासेज नहीं लगीं।

स्टूडेंट गांधी भवन पर जमा हुए और फिर वहां से रैली की सूरत में पूरे कैम्पस में घूमे। इस दौरान सेंट्रल स्टेटस दिलाने की मांग पर पंजाब सरकार के रवैये के विरोध में टीचरों और स्टूडेंट्स ने जमकर नारेबाजी भी की।

पुटा ने ऐलान किया है कि वल्र्ड पंजाबी कांग्रेस के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री को इस मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान पुटा के जनरल सेक्रेटरी प्रो. मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार एक और पीयू को पूरी ग्रांट नहीं दे रही वहीं पीयू को सेंट्रल स्टेटस दिलाने की राह में रोड़ा अटका रही है।

संयुक्त में स्टूडेंट काउंसिल प्रेजिडेंट परमिंद्र जसवाल ने कहा कि पीयू को सेंट्रल स्टेटस मिलने की सूरत में सभी वर्र्गो का ही नहीं बल्कि पीयू को देश के शिक्षा जगत में एक नई पहचान मिलेगी। इस मौके पर वाइस प्रेजिडेंट गगनदीप कौर ने भी रैली को संबोधित किया।

पुटा के प्रेजिडेंट प्रो. एएस आहलुवालिया ने कहा कि पीयू के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी तादाद में टीचरों और स्टूडेंट किसी मांग को लेकर मंच पर साथ आए हैं लेकिन पंजाब सरकार फिर भी खामोश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीयू को हर हालत में सेंट्रल स्टेटस मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर स्टूडेंट और टीचर 31 मार्च को स्टूडेंट सेंटर पर फिर जमा होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: