bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

स्कूलों में लगेंगे वाटर कूलर्स

चंडीगढ़. अब गर्मियों में स्टूडेंट्स को स्कूल की टंकी का गर्म पानी नहीं पीना पड़ेगा क्योंकि यूटी एजूकेशन डिपार्टमेंट ने शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में वाटर कूलर्स लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत पहले फेज में जल्द ही विभिन्न 24 गवर्नमेंट स्कूलों में 70 वाटर कूलर्स लगाए जाएंगे और इसके लिए डिपार्टमेंट ने कुछ वाटर कूलर्स खरीद भी लिए हैं।

स्कूल में मौजूद स्टूडेंट्स की स्ट्रेंथ के हिसाब से स्कूलों को कूलर्स मिलेंगे। शहर के कुछ स्कूलों में वाटर कूलर्स पहले से लग हुए हैं लेकिन एजूकेशन डिपार्टमेंट को ओर से पहली बार यह वाटर कूलर्स उन स्कूलों को मिलेंगे जहां पर स्टूडेंट्स के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है।

वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट भी : स्कूलों में गंदे पानी की समस्या से निपटने के लिए डिपार्टमेंट ने फैसला किया है कि वह सभी 104 गवर्नमेंट स्कूलों में वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट लगाएगा। यह प्लांट उस जगह पर लगेगा जहां पर पानी की मेन सप्लाई स्कूल की टंकी में आती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: