bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब पुलिस के पूर्व कब्बडी कोच पर मारपीट का आरोप

चंडीगढ़. रात को होटल में अपनी कुछ महिला मित्रों के साथ डिनर पर गए पंजाब के पूर्व कब्बडी कोच पर मोहाली के रूपेश ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दी शिकायत मे रूपेश ने बताया कि मंगलवार को वो अपनी एक साल की भतीजी की बर्थ डे पार्टी मनाने जालंधर होटल सेक्टर-22 गए थे।

उनके साथ कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। रात 12 बजे के करीब उनसे कुछ दूरी पर बैठे एक युवक ने उनके साथ बहस और मारपीट की। यह आदमी पंजाब पुलिस का पूर्व कोच बताया जा रहा है।

होटल स्टाफ के मुताबिक रूपेश के साथ होटल में करीब 20 लोग आए थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब महिलाएं बाहर चली गईं तो रूपेश और कब्बडी कोच के साथ आई महिलाओं में किसी बात को लेकर बहस हुई। रूपेश के साथ आए रिश्तेदारों ने युवतियों पर कमेंट किया था।

बाद में रूपेश के साथ आई महिलाओं ने इसके लिए तीनों युवतियों से माफी भी मांगी थी। लेकिन बाद में फिर से बहस शुरू होने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। होटल स्टाफ के अनुसार रूपेश के साथियों के नशे में होने के कारण कोच ने उन्हें अकेले ही खूब पीटा।

पुलिस उन गाड़ियों की भी तलाश कर रही है जिनमें कोच अपनी महिला मित्रों के साथ आया था। पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान कोच ने अपने कुछ साथियों को भी बुलाया था।

कल देगी युवतियां भी छेड़-छाड़ की शिकायत
इस मामले में कोच के साथ आई युवतियां भी पुलिस में छेड़ छाड़ की शिकायत देने जाने वाली है। सूत्रों के अनुसार तीनों युवतियां वीरवार को इस मामले में पुलिस में शिकायत देने वाली है। सूत्रों के अनुसार कोच कुछ दिन पहले ही कनाडा से वापस आया था और मंगलवार को अपने महिला दोस्तों के साथ डिन्नर पर आया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: