नई दिल्ली.
दस साल पहले आज के ही दिन अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने वियाग्रा को बाजार में उतारने के लिए हरी झंडी दी थी। शायद तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह विश्व की सबसे ज्यादा बिकने वाली दवा बन जाएगी।
वियाग्रा बनाने वाली कंपनी पफिजर ने करोड़ो रुपए कमाए। पिछले साल तो पफिजर ने वियाग्रा बेचकर 1.7 बीलियन की कमाई की और इतना ही नहीं 30 मीलियन पुरुषों को यह दवा प्रयोग करने की सलाह दी गई और कितनों ने स्वमं ही बिना किसी डाक्टरी सलाह के ही इस दवा का सेवन किया।
वियाग्रा की लोकप्रियता को अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बॉब डोले इस दवा के ऐड में नजर आए।
वियाग्रा उन पुरुषों के लिए रामबाण साबित हुई जिन्हें यौन संबंधी परेशानी है। वियाग्रा को मात देने के लिए बहुत सी कंपनियों ने दवा बनाई लेकिन कोई भी वियाग्रा के सामने टीक नहीं पाई।