मुरादाबाद. बाबा राम देव ने 25 मार्च को मुरादाबाद में अपने योग शिविर के दौरान कम बच्चे पैदा करने की बात कही थी। रामदेव के इस बात पर घोर आपत्ति जताते हुए एक व्यक्ति ने पत्र लिखकर बाबा को जान से मारने की धमकी दी है। यह पत्र यूपी पुलिस को मिला है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
25 मार्च को योग शिविर में बाबा ने कहा था कि जो लोग कम बच्चे पैदा करते हैं उनका सम्मान करना चाहिए और जो ज्यादा बच्चे पैदा करते है उन्हें दंडित करना चाहिए। बाबा ने कहा कि जो लोग शादी नहीं करते सरकार को उनका विशेष सम्मान करना चाहिए।
बाबा ने कहा कि हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या देश को सुपरपावर बनने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है और अगर हमें आगे बढ़ना है तो जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरुरी है।