News
International International बीजिंग. पटाखों को जब नष्ट किया जा रहा था तब चीन के झिनजियांग उइगर क्षेत्र में एक जबरदस्त धमाका हो जाने से 22 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
जिनहुआ समाचार एजेंसी की खबर में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि तुरपन के अधिकारी एक रेतीले क्षेत्र में पटाखों को नष्ट करने का काम कर रहे थे। तभी यह धमाका हुआ और तकरीबन दो दर्जन लोग इसकी चपेट मंे आ गए।
घायलों का अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और इस घटना में चूक की जांच की जा रही है। आधिकारिक स्तर पर और कोई जानकारी नहीं दी गई है।