गुड़गांव. दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर विशेषज्ञ राजबीर सिंह की हत्या का मामला उलझता ही जा रहा है और रोजाना पुलिस की तरफ से ऐसे नए खुलासे किए जा रहे हैं जो पिछले दावों से या तो उल्टे हैं या अलग।
पहले पुलिस ने कहा था कि जिस रिवॉल्वर से विजय ने राजबीर की हत्या की थी वह राजबीर ने ही विजय को दी थी लेकिन गुरुवार को गुड़गांव पुलिस ने नया खुलासा करते हुए कहा है कि यह रिवॉल्वर हरियाणा के मोहाना के किसी देवेंद्र सिंह के नाम है।
इससे पहले भी तीन दिनों में पुलिस उलटबांसियां देते हुए खुलासे कर चुकी है। पहले पुलिस ने विजय और राजबीर के बीच पैसों के विवाद के सिलसिले में कहा था कि 60 लाख रुपए की रकम के लिए राजबीर ने दबाव बनाया था लेकिन एक ही दिन बाद बुधवार को पुलिस ने यह रकम करीब 95 लाख रुपए की बताई।
कई टीवी चैनलों पर चल रही गुत्थी की पड़ताल से एक खबर और निकलकर आ रही है कि विजय के फोन कॉल विवरण से एक अनजान महिला का नाम भी इस मामले में सामने आ रहा है। फिलहाल इस बारे में अधिक और आधिकारिक जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
* राजबीर हत्याकांड : साजिश रच हत्या
* आत्मरक्षा के लिए चलाई गोली
* एनकांउटर स्पेशलिस्ट की हत्या