Business
Personal Finance Personal Finance नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र के इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड द पैसेफिक ने अनुमान लगाया है कि वर्ष 2008-09 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 9 प्रतिशत रह सकती है।
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमलनाथ और यूएन-ईएससीएपी की कार्यकारी सचिव नोइलीन हेजर ने एशिया व पैसेफिक के आर्थिक व सामाजिक सर्वे का लोकार्पण किया। इस सर्वे में भारत की आर्थिक विकास दर के बारे में अनुमान लगाया गया है।
इस सर्वे में जोर देकर कहा गया है कि एशिया-पैसेफिक में हो रहे अंतरराष्ट्रीय प्रवासन (माइग्रेशन) के कारण कुछ सामाजिक मूल्यों में लाभ भी हो रहा है और विस्तार भी।