HomeNewsNational National

उड़ीसा : खाली कुर्सी के सामने विधायकों का हंगामा

भुबनेश्वर. उड़ीसा विधानसभा में गुरुवार को पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर जबरदस्त हंगामा किया और एक महिला मार्शल के साथ बदसलूकी के आरोपी अध्यक्ष महेश्वर मोहंती के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी।

सुबह जब सदन शुरू होने वाला था, पूरा विपक्ष अध्यक्ष की कुर्सी को घेरकर नारेबाजी करने लगा और मोहंती के इस्तीफे की मांग करने लगा। इस प्रदर्शन के कारण उप सभापति प्रहलाद डोरा कुर्सी तक पहुंच ही नहीं सके। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई और झामुमो के विधायक शामिल थे।

अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी रहने के कारण सदन में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। सदन में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य मंत्री पूरे प्रदर्शन को चुपचाप देखते रहे। गौरतलब है कि विधानसभा की एक महिला मार्शल गायत्री पांडा ने मोहंती के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है जिस पर मोहंती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

इस आरोप के बाद बुधवार को ही मोहंती ने सदन की अध्यक्षता न करने की घोषणा कर दी थी।

संबंधित खबरें
* उड़ीसा के स्पीकर के खिलाफ केस
* स्पीकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: