नई दिल्ली. एसीपी और दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर विशेषज्ञ राजबीर सिंह की हत्या के आरोपी विजय को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
तीन दिन पहले विजय ने पुलिस और मीडिया को फोन कर सूचित किया था कि उसने एसीपी राजबीर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद से ही इस हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस की जांच से रोज नए सवाल खड़े हो रहे हैं और नए-नए खुलासे भी सामने आ रहे हैं।
इसी सिलसिले में पूछताछ करने के लिए गुरुवार को अदालत ने विजय को पुलिस हिरासत में सौंप दिया है।
संबंधित खबरें
* उलझ रही है राजबीर के कत्ल की गुत्थी
* राजबीर हत्याकांड : साजिश रच हत्या
* आत्मरक्षा के लिए चलाई गोली
* एनकांउटर स्पेशलिस्ट की हत्या