न्यूयार्क. हाल में ही एडस कमीशन द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, एशिया में हर साल एडस की वजह से 5 लाख लोगों की मृत्यु होती है। कमीशन ने आज अपनी रिपोर्ट सयुक्त राष्ट्र के सचिव बेन की मूप को प्रस्तुत की।
एशिया के एडस कमीशन ने अपने अध्ययन में कहा है कि दो दशक बितने के बाद एडस अभी भी सबसे घातक बिमारी बना हुआ है। कमीशन ने रिपोर्ट में कहा है कि एशियाई देशों में एडस को महामारी बनने से रोकने के लिए सभी विकल्प मौजूद हैं सिर्फ इस विकल्पों का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं होता है।
कमीशन ने कहा है कि एडस पर नियंत्रण के लिए एशियाई देशों की सरकार को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
बैन ने रिपोर्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि कमीशन में दिए गए सुझावों का पालन करके एशियाई देश कुछ हद तक एडस पर काबू पा सकते हैं।