HomeSportsCricket Cricket

वीरू का अर्धशतक,भारत मजबूत स्थिति में

चेन्नई.सहवाग का अर्धशतक,भारत मजबूत स्थिति में  दक्षिण अफ्रीका के 540 रनों के विशाल स्कोर के सामने भारत ने जोरदार शुरुआत की है। वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया से प्रारंभ हुआ अपना जोरदार फार्म बरकरार रखते हुए शानदार अर्धशतक बनाया। भारत ने खेल के दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। वीरू 52 और वसीम जाफर 25 रनों पर अविजित हैं।

खेल का दूसरा दिन दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज हाशिम आमला के नाम रहा। उन्होंने 159 रनों की मैराथन पारी खेलकर मेहमान टीम को 500 के पार पहुंचाया। इससे यह तो लगभग सुनिश्चित हो गया है कि मेहमान पहले टेस्ट में हारेंगे नहीं। आमला ने एबी डिविलियर्स (44) के साथ पांचवे विकेट के लिए 66 फिर विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर(70)के साथ 99 रन जोड़े।

भारत की ओर से हरभजन सिंह ने 5 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 164 रन लुटाए। कुंबले को 2 और सहवाग-श्रीसंथ को 1-1 विकेट मिला। गेंदबाजों के लिए वाटरलू साबित हो रहे इस टेस्ट में तीसरे दिन का खेल काफी अहम रहेगा। हालांकि दबाव अभी भी मेजबान पर ही होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: