HomeBusinessCorporate Corporate

एसएपी की रणनीतिक साझेदार बनी सत्यम

दुबई. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी सत्यम ने घोषणा की है कि वह मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) में यूरोपीय सॉफ्टवेयर कंपनी एसएपी की रणनीति साझीदार बन गई है।

सत्यम ने आज जारी एक वक्तव्य में कहा है कि मध्य-पूर्व का बाजार तेजी से विकास कर रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में एसएपी के साथ साझेदारी सही समय पर उठाया गया कदम है।

समझौते के अनुसार एमईएनए में एसएपी के कारोबार का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्से के प्रबंधन के लिए सत्यम की सेवाएं ली जाएंगी।

एमईएनए क्षेत्र के लिए एसएपी के प्रबंध निदेशक सग्रियो मैकोटा ने कहा कि इस क्षेत्र के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए वातावरण तैयार करना ग्रहक और कारोबार दोनों की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सत्यम एसएपी के लिए महत्वपूर्ण साझेदार है। इससे हमारी कारोबारी ताकत बढ़ेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: