HomeBusinessCorporate Corporate

झारखंड में डीजल पर वैट में कटौती

रांची. महंगाई की मार झेल रहे झारखंडवासियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार अगले माह से डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) में दो फीसदी की कटौती करने जा रही है।

प्रदेश के वित्त मंत्री स्टीफन मरांडी ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी। मरांडी ने कहा कि हमने डीजल पर 20 फीसदी की बजाय 18 फीसदी वैट वसूलने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय से राज्य सरकार को सालाना 46 करोड़ रुपए का घाटा होगा। मरांडी ने इस फैसले से डीजल विक्रेताओं को राहत मिलने की उम्मीद भी जताई। गौरतलब है झारखंड में लंबे समय से डीजल विक्रेता डीजल पर वैट में कटौती की मांग कर रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: