HomeBusinessCorporate Corporate

लैंड रोवर और जगुआर में दो अरब डालर निवेश करेगी टाटा

लंदन. लैंड रोवर और जगुआर में दो अरब डालर निवेश करेगी टाटा टाटा समूह अगले चार से पांच वर्ष के दौरान लैंड रोवर और जगुआर में लगभग दो अरब डालर का निवेश कर सकता है।

समाचार पत्र ‘डेली टेलीग्राफ’ के मुताबिक उक्त निवेश से दोनों ब्रांडों की दो नए मॉडल निकालने की योजना है।

एक रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषकों का मानना है कि टाटा के स्वामित्व से एक ही सबक लिया जा सकता है कि दोनों ब्रांडों के कारोबारी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं किया गया।

अखबार कहता है कि टाटा समूह को कमतर समझना बेवकुफी होगी। इस समूह ने चाय, इस्पात, होटल और वित्तीय सेवाओं के माध्यम से अपना लोहा मनवाया है।

आटो मोबाइल उद्योग के कुछ जानकारों का मानना है कि जगुआर और लैंड रोवार ब्रांड के उत्पादन को टाटा दस लाख इकाई प्रति वर्ष तक पहुंचा सकती है। उसकी रणनीति लंबी अवधि में आउदी, बीएमडब्ल्यू और मर्सीडीज के मुकाबले में आने की हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: