HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

एमएनएस ने उड़ाया बिग बी का मजाक!

मुंबई.एमएनएस ने उड़ाया बिग बी का मजाक! महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने अमिताभ बच्चन पर अब एक पोस्टर के जरिये परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है। इस पोस्टर में बिग बी द्वारा पुणे में अपनी दान दी गई जमीन को वापस मांगने का मजाक उड़ाया गया है। एमएनएस प्रवक्ता ने उनकी पार्टी की ओर से पोस्टर लगाने की बात स्वीकार की है।

एमएनएस ने इस पोस्टर में बिग बी के नाम का उल्लेख तो नहीं किया है, लेकिन उसका इरादा साफ नजर आ रहा है। बड़े आकार के इन पोस्टरों में परोक्ष रूप से अमिताभ को अपनी दान दी गई जमीन वापस मांगते दिखाया गया है। पोस्टर में एक किसान का चित्र (स्कैच) बनाया गया है, जो मराठी में कह रहा है, ‘माझे दान परत करा’ (मेरा दान वापस करो)। पोस्टर के नीचे लिखा है ‘सुपर स्टार शेतकरी’ (सुपर स्टार किसान)। ये पोस्टर बुधवार रात दादर इलाके में लगाए गए थे, लेकिन गुरुवार सुबह मीडिया में बात फैलते ही सभी पोस्टर गायब हो गए। पोस्टर किसने हटाए, यह साफ नहीं हो सका है।

सुपर स्टार किसान : एमएनएस प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया में कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी ने यह पोस्टर किसानों की अच्छी स्थिति दर्शाने के लिए निकलवाए हैं। उनका कहना है कि सुपर स्टार किसान बन रहा है तो यह अच्छी बात है। किसान अमिताभ को खेती करते देखेंगे तो खुदकुशी करना छोड़ देंगे।

हमले पर हमला : अमिताभ ने पुणो में अपनी 20 एकड़ जमीन गत वर्ष जुलाई में दान देने की घोषणा की थी, लेकिन पुणा जिला प्रशासन को मंगलवार को मिले पत्र में उन्होंने अपना इरादा बदलने की इच्छा जाहिर की है। यह दूसरा मौका है जब एमएनएस ने बिग बी पर प्रहार किया है। पिछले माह एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अमिताभ पर महाराष्ट्र की तुलना में अपने मूल राज्य उत्तरप्रदेश को ज्यादा तरजीह देने का आरोप लगाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: