HomeNewsNational National

सोनिया पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

मुजफ्फरपुर.सोनिया पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में लगाए गए एक पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘मां दुर्गा’ के रूप में दिखाए जाने पर उनके खिलाफ दायर एक शिकायत स्थानीय कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। इस शिकायत में सोनिया गांधी पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

सोनिया गांधी, उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुरादाबाद जिले के पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ वकील सुधीर ओझा की ओर से दाखिल यह शिकायत जिला जज एचके श्रीवास्तव ने बुधवार को स्वीकार की है। उन्होंने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इसे फास्ट ट्रैक जज वीके मंडल को सौंप दिया है। इस मामले पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई अगले महीने शुरू होने की संभावना है।

ओझा ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने यूपी कांग्रेस समिति के प्रमुख के साथ मिलकर 21 जून 2007 को मुरादाबाद में पार्टी कार्यालय की दीवार पर यह पोस्टर लगाया था और इस आपराधिक षड्यंत्र में सोनिया गांधी भी इन लोगों के साथ शामिल थीं। शिकायत के अनुसार, ‘दुर्गा’ के रूप में गांधी का यह पोस्टर न्यूज चैनलों पर दिखाया गया और इसके फोटोग्राफ कई अखबारों में भी छपे, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: