मुंबई. स्टील की कीमतों का दबाव अब मारुति जैसे कार निर्माताओं पर भी दिखाई देने लगा है। मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट डिजायर लांचिंग के कुछ सप्ताह में ही कीमतें बढ़ाने का इरादा जाहिर किया है। वह डिजायर के प्रवेशी ब्रांड की कीमतें बढ़ाने वाली है, क्योंकि इनपुट लागत का दबाव कंपनी पर बढ़ रहा है। दूसरी कई कार कंपनियां भी इनपुट लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाना चाहती हैं लेकिन बाजार में घटती मांग व प्रतियोगिता के कारण अब तक वे ऐसा नहीं कर पाई हैं।
मारुति सुजुकी के एमडी शिंजो नाकानिशी ने कहा है कि कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के कारण डिजायक की प्रवेशी (इंट्रोडक्ट्री) कीमतें बढ़ा सकती है। स्टील के अलावा एलुमिनियम और तांबे की कीमतें भी बढ़ रही हैं। शुरुआती मॉडल की कीमतें मारुति ने 4.70 लाख (पेट्रोल) और 5.60 लाख (डीजल) रखी हैं। नाकानिशी का कहना है कि कुछ सप्ताह में कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी।
क्या हैं कारण:
- ब्याज दरें अब भी काफी ज्यादा हैं
- कच्चे माल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं
- बिक्री लगातार घट रही है
क्या करेगी कंपनी:
- लागत घटाई जाएगी
- बिक्री की कीमत बढ़ाकर मार्जिन सुधारे जाएंगे
- श्रीलंका व पाकिस्तान जैसे देशों के बाजार में निर्यात किया जाएगा
नया मॉडल आएगा:
- अक्टूबर में कंपनी मानेसर कारखाने से ए स्टार नाम का एक मॉडल बाजार में उतारेगी।
- ए2 श्रेणी में वैगन आर व एस्टिलो के अलावा दूसरी कारें जोड़ी जाएंगी।