मुंबई.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने वाली आठों टीमों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 18 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही शहर आधारित फ्रेंचाइजी टीमों का गठन व उनके आधिकारिक नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बीसीसीआई समर्थित आईपीएल के आयोजकों ने गुरुवार को सभी टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टॉफ आदि की सूची जारी की।
आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने बताया कि इस फटाफट क्रिकेट में कुल 187 क्रिकेटर शामिल होंगे। देश के 121 क्रिकेटरों के साथ ही क्रिकेट बोर्डे के 30 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के मुख्य क्रिकेट अधिकारी होंगे। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद को राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली बेंगलूर टीम का कोच बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान केप्लर वेसल्स (1990 के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी खेले थे) चेन्नई सुपर किंग्स के कोच होंगे।
मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम मालिकों ने देश के अंडर-19 और अंडर- 22 क्रिकेटरों पर भी उत्साहपूर्वक निवेश किया है। इन युवा क्रिकेटरों को सीनियर भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से सीखने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
पूरी टीमें इस प्रकार हैं-
बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स-
कप्तान- राहुल द्रविड़
कोच- वेंकटेश प्रसाद
मुख्य क्रिकेट अधिकारी(चीफ क्रिकेट ऑफीसर)- मार्टिन क्रो (पूर्व कप्तान, न्यूजीलैंड)।
भारतीय क्रिकेटर- राहुल द्रविड़ (कप्तान), अनिल कुंबले, जहीर खान, वसीम जाफर, प्रवीण कुमार, सुनील जोशी, बी अखिल, विनय कुमार, देवराज पाटिल, भरत चिप्ली, केपी अपन्ना, बी अरुण कुमार, विराट कोहली, श्रीवत्स गोस्वामी ।विदेशी क्रिकेटर- जैक कैलिस, मार्क बाउचर, डेल स्टेइन (दक्षिण अफ्रीका), नाथन एस्टल, कैमरून व्हाइट (ऑस्ट्रेलिया), शिवनारायन चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज), मिसबाह-उल-हक, अब्दुर रज्जाक (बांग्ला देश), रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) ।
चेन्नई सुपर किंग्स-
कप्तान- महेंद्र सिंह धोनी
कोच- केप्लर वेसल्स (दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान)
भारतीय क्रिकेटर- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), पार्थिव पटेल, जोगिंदर शर्मा, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, आर. अश्विन, सुदीप त्यागी, एसबी जाकाती, एस विद्युत, अभिनव मुकुंद, नेपोलियन आइंस्टीन, अरुण कार्तिक, जयदेव शाह, एस. सुरेश कुमार, पी. अमरनाथ, अनिरुद्ध श्रीकांत।
विदेशी क्रिकेटर- मैथ्यू हेडन, माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया), स्टीफन फ्लेमिंग, जैकब ओरम (न्यूजीलैंड), एल्बी मोर्केल, मखाया नतिनी (दक्षिण अफ्रीका), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)।
दिल्ली डेयर डेविल्स-
कप्तान- वीरेंद्र सहवाग
कोच- ग्रेग शिपर्ड (ऑस्ट्र्रेलिया)
भारतीय क्रिकेटर- वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, मनोज तिवारी, शिखर धवन, रजत भाटिया, अमित मिश्रा, मयंक तेहलान, मिथुन मिन्हास, वी यो महेश, प्रदीप सांगवान, तेजस्वी यादव, योगेश नागर।
विदेशी क्रिकेटर- ग्लेन मैक्ग्राथ, ब्रेट गीव्स (ऑस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), शोएब मलिक, मोहम्मद आसिफ (पाकिस्तान), तिलकरत्ने दिलशान, फरवीज महारूफ (श्रीलंका), डैनिएल वेट्टोरी (न्यूजीलैंड)।
डेक्कन चार्जर्स (हैदराबाद)-
कप्तान- वीवीएस लक्ष्मण
कोच- रॉबिन सिंह
भारतीय क्रिकेटर- वीवीएस लक्ष्मण (कप्तान), रोहित शर्मा, आरपी सिंह, संजय बांगड़, वाई वेणुगोपाल राव, एन.अजरुन यादव, द्वारिका रवि तेजा, प्रज्ञान ओझा, डी. कल्याणकृष्ण, पी. विजय कुमार, हलंधर दास, सर्वेश कुमार।
विदेशी खिलाड़ी- एडम गिलक्रिस्ट, एंड्र्यू साइमंड्स (ऑस्ट्रेलिया), हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका), शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान), स्कॉट स्टॉयरिस (न्यूजीलैंड), चामिंडा वास, चामरा सिल्वा, नुवान जोयसा (श्रीलंका)।
राजस्थान रॉयल्स (जयपुर)-
कप्तान- शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
कोच- शेन वार्न
भारतीय क्रिकेटर- मोहम्मद कैफ, मुनाफ पटेल, यूसुफ पठान, पंकज सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, स्वप्निल अस्नोद्कर, नीरज पटेल, महेश रावत, रवींद्र जडेजा, तरुवर कोहली, सुमित खत्री, अनूप रेवांडकर, दिनेश सालुंखे।
विदेशी खिलाड़ी- शेन वार्न (कप्तान), शेन वाटसन, जस्टिन लैंगर(ऑस्ट्रेलिया), दमित्री मैस्करेनहास (इंग्लैंड), ग्रीम स्मिथ, मोर्न मोर्केल (दक्षिण अफ्रीका), कामरान अकमल, सोहैल तनवीर (पाकिस्तान)।
मुंबई इंडियंस-
कप्तान- सचिन तेंडुलकर
कोच- लालचंद राजपूत
भारतीय क्रिकेटर- सचिन तेंडुलकर (कप्तान), हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिषेक नायर, अजिंक्या रेहाणो, अंकित चवन, आशीष नेहरा, धवल कुलकर्णी, गौरव धीमान, मनीष पांडेय, मुसविर खोटे, पीनल शाह, रोहन राजे, सौरभ तिवारी, सिद्धार्थ चिटनिस, स्वप्निल सिंह, वी येलीगेटी, योगेश तकवले, राजेश पवार।
विदेशी क्रिकेटर- शॉन पॉलक, लूट्स बोसमैन (दक्षिण अफ्रीका), सनथ जयसूर्या, लसिथ मलिंगा, दिलहारा फर्र्नाडो, (श्रीलंका), अश्वेल प्रिंस(दक्षिण अफ्रीका), ल्यूक रोंची(न्यूजीलैंड), डोमनिक थॉर्नले (ऑस्ट्रेलिया)।
कोलकाता नाइट राइडर्स-
कप्तान- सौरव गांगुली
कोच- जॉन बुचानन
भारतीय क्रिकेटर- सौरव गांगुली(कप्तान), ईशांत शर्मा, आकाश चोपड़ा, अजित आगरकर, मुरली कार्तिक, इकबाल अब्दुल्ला, सिद्धार्थ कौल, चेतेश्वर पुजारा, यशपाल सिंह, लक्ष्मी रतन शुक्ला, सौराशीष लाहिरी, रोहन बेनर्जी, देबब्रत दास, डब्ल्यूपी साहा। विदेशी क्रिकेटर- क्रिस गेल(वेस्टइंडीज), ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड), रिकी पोंटिंग, डेविड हसी (ऑस्ट्रेलिया), शोएब अख्तर, उमर गुल, सलमान बट, मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान),ताइबू (जिम्बाब्वे)।
किंग्स इलेवन पंजाब-
कप्तान- युवराज सिंह
कोच- टॉम मूडी
भारतीय क्रिकेटर- युवराज सिंह (कप्तान), इरफान पठान, पीयूष चावला, एस श्रीसंथ, रमेश पोवार, साहिल कुकरेजा, विल्किन मोटा, यश गांधी, वीआरवी सिंह, करन गोयल, उदय कौल, पंकज धर्मानी, सन्नी सोहेल, टी. श्रीवास्तव, अजितेश अरगल, ऋषि धवन, मोहम्मद मुदसिर, एन. सैनी।
विदेशी क्रिकेटर- ब्रेट ली, साइमन कैटिच, जेम्स होप्स, ल्यूक पोमर्सबॉख (ऑस्ट्रेलिया), काइल मिल्स(न्यूजीलैंड), रामनेरश सरवन (वेस्टइंडीज), कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने (श्रीलंका)।