HomeNewsNational National

किंगफिशर का विमान दुर्घटनाग्रस्त

बेंगलुरु. किंगफिशर एयरलाइंस के छोटे विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार रात करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। दुर्घटना के कारण रनवे को बंद कर दिया गया है, वहीं बेंगलुरु आने वाले सभी विमानों को दूसरी जगह भेजा गया।

एअरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान में चौबीस यात्री थे। हैदराबाद के लिए टेकआफ करते समय विमान के अगले पहिए से एक सियार (जंगली कुत्ता) टकरा गया। विमान को रनवे से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: