HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

रियलिटी में अनरियल

जयपुर.showशोहरत के साथ दौलत पाने की लालच में जयपुर के एक परिवार ने खून के रिश्ते बदलने से भी परहेज नहीं किया। जी-टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रॉक एन रॉल फैमिली’ में शामिल होने के लिए परिवार की तीन पीढ़ियों की शर्त पूरी करने की खातिर स्थानीय निवासी अरुण कपूर ने भतीजे को बेटा और बेटे को पोता बना डाला।

अब टीवी के असली शो में नकली रिश्तों का झूठ बी-टीवी पर बेपर्दा होने के बाद कपूर परिवार शो के आयोजकों को दोषी ठहरा रहा है। इस शो में फिल्म अभिनेता अजय देवगन, काजोल और तनुजा जज हैं और इनाम के तौर पर 51 लाख रुपए दांव पर लगे हैं। म्यूजिक और डांस के इस शो में देश से चुने गए 12 प्रतियोगी दलों में जयपुर के गुरुनानकपुरा निवासी कपूर परिवार भी शामिल है जिसके सात सदस्य इसमें भाग ले रहे हैं।

झूठ का ताना-बाना :

टीवी शो में कपूर परिवार की पहली पीढ़ी के रूप में खुद अरुण कपूर और उनकी पत्नी दर्शना हैं, जबकि दीपक, गौरव और युक्ति को उनकी संतान बताया गया है। उम्र में फैमिली के सबसे छोटे सदस्य रौनक को दीपक और उनकी पत्नी ज्योति का बेटा बताते हुए तीसरी पीढ़ी का सदस्य बताया गया है।

रिश्तों की सच्चई :

बी-टीवी न्यूज की टीम ने परिवार के राशनकार्ड और वोंिटंग लिस्ट की पड़ताल की तो सच सामने आ गया। राशनकार्ड के अनुसार रौनक के पिता अरुण कपूर हैं, जबकि शो में उसे (रौनक) अरुण का पोता बताया गया है। इसी प्रकार विधानसभा की मतदाता सूची में दीपक के पिता का नाम अरुण कपूर नहीं, बल्कि विजय कपूर है जो अरुण के बड़े भाई हैं। इस तरह शो में दादा और पोता बने अरुण और रौनक हकीकत में बाप-बेटे हैं और दीपक और रौनक बाप-बेटा न होकर असल में चचेरे भाई हैं।

देवगन को हुआ था शक :

शो में दोनों एंकर्स और जज अजय देवगन ने भी शक जाहिर किया था। तब अरुण कपूर ने सफाई दी थी कि उनकी शादी महज 17 बरस की उम्र में होने के कारण तीनों पीढ़ियों में ज्यादा अंतर नही है।

कपूर ने उगला सच :

मुंबई से फोन पर हुई बातचीत में पहले तो अरुण कपूर ने हकीकत छुपाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें राशन कार्ड और वोटर लिस्ट का हवाला दिया गया तो उन्होंने सच उगल दिया। अरुण कपूर ने कहा, ‘मैंने आयोजकों को हकीकत बयां कर दी थी और कानूनी दस्तावेजों में गलत जानकारी देने से भी इनकार कर दिया था।’

रॉक एन रोल फैमिली के डायरेक्टर सतीश दत्त का कहना है कि कपूर परिवार ने हमसे असलियत छुपाई। शो टेलीकास्ट होने के बाद हमें पता चला। अब हम कुछ नहीं कर सकते। अब तो दर्शक ही फैसला करेंगे।

>> रिश्तों की हकीकत


अरुण-दीपक -- बाप-बेटा (शो में ) ---चाचा-भतीजा (हकीकत में)
अरुण-रौनक -- दादा-पोता (शो में )-- बाप-बेटा(हकीकत में)
दीपक-रौनक -- बाप-बेटा (शो में )--- चचेरे भाई (हकीकत में)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: