HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

तेज धूप, बूंदाबांदी और जमकर उमस

बिलासपुर.b गुरुवार को मौसम पूरे दिन बदलता रहा। सुबह के बाद धूप इतनी तेज थी कि पहली पाली में परीक्षा देने जाने वाले परीक्षाक्र्षी बेहद परेशान हुए। इस बीच लोगों को धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने पड़े। लोगों ने आसमान पर बादलों को उमड़ते-घुमड़ते देखा। इसके बाद अपराह्न् करीब साढ़े तीन बजे शहर के अलावा जिले के कुछ स्थानों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई।

सरकंडा के जोरापारा, बघवामंदिर, चांटीडीह, उसलापुर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले के वन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। रतनपुर में कल ओले गिरने के अलावा बारिश भी हुई थी, लेकिन वहां आज केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदलते तेवर ने लोगों को चौंकाया भी। इधर शाम होते दिनभर तेज धूप खिलने के साथ ही बादल, हल्की बारिश और तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण उमस भी बढ़ गई।

इसकी की वजह से लोगों ने बैचेनी महसूस की। परेशान होकर लोग टहलने के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन बाहर भी उमस अधिक होने के कारण उन्हें राहत नहीं मिली। कई लोगों को खराब मौसम की शिकायत करते सुना गया। आज जिले के अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले एक डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई। पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया, जबकि शहर में भी 32 डिग्री से अधिक तापमान होने की संभावना जताई गई। पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

अंबिकापुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई और आज वहां का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 34.8 व 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। चांपा व रायगढ़ का अधिकतम तापमान 37 और 38.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहां के न्यूनतम तापमान बढ़कर 23.8 व 24 डिग्री पर पहुंच गई। जगदलपुर में एक सेमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि वहां का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ एनके चंचलानी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर प्रभावशाली नहीं है।

लेकिन स्थानीय प्रभाव के कारण छोटी-छोटी द्रोणिका बन गई है। इस वजह से कहीं-कहीं बारिश हो रही है। आगामी 24 घंटों में रायपुर व बस्तर संभाग के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है, लेकिन बिलासपुर संभाग में मौसम खुला ही रहेगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: