HomeNewsNational National

मंजिल दूर है लेकिन इरादे मजबूत

मुम्बई. विश्व अर्थजगत में भारत की उपलब्धियों से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बहुत खुश हैं लेकिन उनका मानना है कि अभी हमें बहुत आगे जाना है।

विदेशी पत्रकाकों के साथ बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश सारी दिक्कत और परेशानियों के बावजूद भी विश्व में अपना परचम फैलाएगा।सिंह ने कहा कि एक अरब जनसंख्या के कारण हमें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन हम मनवाधिकार की रक्षा और कानून के पालन में किसी तरह की कोताही नहीं बरतते हैं।

मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारा देश विश्व अर्थव्यस्था में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है और आने वाले 50 सालों में हम बहुत आगे जाएगें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: