Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
दौलत, शोहरत और बड़े घर की बहू बन जाने से क्या किसी में इतना गुरूर आ जाता है कि वह अपने पुराने सहयोगियों और परिचितों को भूल सकता है! अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में यही साबित किया है कि रुतबे के आगे पुराने संबंधों का कोई मोल नहीं। हुआ यूं कि एक पार्टी में उन्होंने अपनी पुरानी दोस्त श्वेता मेनन को भी अनदेखा कर उनको अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
गौरतलब है कि हाल ही में सिकंदर खेर ने अपनी फिल्म ‘समर 2007’ के सिलसिले में एक पार्टी रखी थी। श्वेता वैसे इन दिनों साउथ की फिल्मों में व्यस्त हैं, लेकिन वे सिकंदर की पार्टी में शिरकत करने आई थीं। इस मौके पर ऐश्वर्या राय को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐश ने श्वेता को ऐसे इग्नोर किया कि जैसे वे उन्हें जानती ही नहीं हैं।
गौरतलब है कि श्वेता और ऐश्वर्या राय ने एक साथ ही मिस इंडिया प्रतिस्पर्धा में पार्टिसिपेट किया था। दोनों ने उस दौरान गोवा में एक ही कमरे को शेयर किया था और एक-दूसरे की काफी मदद भी की। उन दिनों दोनों के बीच काफी गहरी मित्रता हो गई थी। श्वेता की बात की जाए, तो वे ऐश से मिलने के लिए बेकरार थींँ।
जब उनकी मुलाकात हुई तो ऐश की बेरुखी से श्वेता का सारा उत्साह ठंडा हो गया। ऐश ने इस मौके पर दूसरों को तो खूब तवज्जो दी, लेकिन श्वेता की अनदेखी की। श्वेता को उम्मीद थी कि ऐश उन्हें देखते ही बांहों में भर लेंगी, लेकिन ऐश ने सिर्फ ‘हाय’ कहकर श्वेता से मिलने की औपचारिकता पूरी कर ली। इससे श्वेता इतनी अपसेट थीं कि जब ऐश वहां से गईं, तो वे दुख के मारे उनसे ‘बाय’ कहने के लिए अपना हाथ तक न हिला सकीं।