HomeNewsInternational International

दलाई लामा सबसे बड़े झूठे

ओटावा. कनाडा के चीनी राजदूत शुमिन ने दलाई लामा को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि दलाई बहुत बड़े झूठे है। चीनी दूतावास में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान शुमिन ने कहा दलाई सालों से ही दुनिया के झूठ बोलते आएं हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जो भी चीन को मनवाधिकारों के हनन का दोषी बता रहा है मेरे हिसाब से उन्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए क्योंकि यह चीन का आंतरिक मामला है और इससे हमें कैसे निबटना है यह हमें किसी से भी सिखने की जरुरत नहीं है। उनका मानना है कि तिब्बत मे मानवाधिकारों के हनन को लेकर हो जो लोग हल्ला मचा रहे उनका व्यवहार भी काफी बचकाना है।

शुमिन ने कुछ देशों द्वारा ओलंपिक के बहिष्कार की खबर को भी गलत बताते हुए कहा कि किसी ने हमें इस बात की सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा कि राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: