HomeNewsNational National

राज को अमिताभ का नपातुला जवाब

मुम्बई. आखिरकार अमिताभ बच्चन ने अपनी चुप्पी को तोड़ ही दिया। राज ठाकरे को बेहद नपे-तुले शब्दों में मगर करारा जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है। यहां सभी को बोलने का अधिकार है। में भारत के संविधान और कानून की इज्जत करता हूं। संविधान ने मुझे बोलने और अपनी मर्जी से कार्य करने का अधिकार है।

अमिताभ ने कहा कि मैं वहीं करुंगा जो मेरा मन करेगा। अमिताभ ने कहा कि जो भी विवाद हो रहा है उसे में ज्यादा महत्व नहीं देता हूं। यह सब चलता रहता है मैं सिर्फ अपने काम से मतलब रखता हूं।

गौरतलब है कि मनसे नेता राज ठाकरे पिछले कई दिनों से अमिताभ पर निशाना साधे हुए हैं। कभी वे यूपी में महीला कॉलेज खोलने के अमिसाभ के फैसले की मुखालउफत करते हैं तो कभी पूना में दान की हुई जमीन को वापस लेने पर पूरे शहर में अमिताभ के पोस्टर चिपकाकर उनकी खिल्ली उड़ाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: