HomeNewsNational National

पीएमओ के बाहर गोली चली

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री कार्यालय की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो ने अपने साथी कमांडो पर गोली चला दी है। गोली कंमाडो के पैर में लगी है। घायल कमांडो को आरएमएल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल कमांडो का नाम संजय है।

हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोली गलती से लगी या फिर जानबूझ कर मारी गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: