नई दिल्ली. एसीपी और दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर विशेषज्ञ अधिकारी राजबीर सिंह की हत्या की सीबीआई जांच की सिफारिश हरियाणा सरकार ने कर दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जा सकती है अगर मकतूल अफसर के परिजन ऐसा चाहते हैं। हुड्डा ने यह बयान तब दिया है जब राजबीर सिंह की पत्नी नर्वदा सिंह सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि विजय नामक शख्स ने राजबीर की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी और तीन दिन पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद से ही हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है और रोजना नए मोड़ आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
* राजबीर सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
* एसीपी हत्याकांड: विजय पुलिस हिरासत में
* उलझ रही है राजबीर के कत्ल की गुत्थी
* राजबीर हत्याकांड : साजिश रच हत्या
* आत्मरक्षा के लिए चलाई गोली
* एनकांउटर स्पेशलिस्ट की हत्या