HomeSportsCricket Cricket

चॆन्नई टॆस्ट:सहवाग 309 अविजित, भारत 468/1

चेन्नई. ‘नजफगढ़ का सुल्तान’ वीरेंद्र सहवाग को यूं ही नहीं कहते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से फॉर्म में वापस आए सहवाग ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिहरा शतक लगा कर 2004 में पाकिस्तान के विरुद्ध मुल्तान टेस्ट में खेली अपनी 309 रनों की पारी की याद दिला दी।

सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज तिहरा शतक लगाते हुए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने 292 गेंदों में 309* रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वे स्टंप्स होने तक दूसरे विकेट के लिए राहुल द्रविड़ (65*) के साथ अविजित 255 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के 540 रनों के जवाब में सहवाग और वसीम जाफर ने मैच के तीसरे दिन सुबह भारत के 82 और अपने क्रमश : 52 और 25 रनों से आगे खेलना शुरू किया। जाफर ने 166 गेंदों का सामना कर 1 छक्के और 6 चौके की मदद से 73 रन बनाए। जाफर ने पहले विकेट के लिए सहवाग के साथ 213 रनों की साझेदारी की। भारत का एकमात्र विकेट जाफर के रूप में गिरा। उन्हें पॉल हैरिस ने जैक कैलिस के हाथों कैच कराया। हैरिस की इस एक सफलता के अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज सफलता नहीं पा सका और उमस भरी गर्मी में उन्हें पसीना बहाते रहना पड़ा।

राहुल द्रविड़ ने 181 गेंदों में अविजित 65 रन बना लिए हैं। इसमें उनके 8 चौके शामिल हैं। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्र ीका ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहली पारी में 540 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक

गेंद बल्लेबाज मैच स्टेडियम वषर्

153 नाथन एस्टल वि. इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2001-02

182 वीरेंद्र सहवाग वि. पाकिस्तान लाहौर 2005-06

194 वीरेंद्र सहवाग वि. द. अफ्रीका चेन्नई 2008

211 हर्शल गिब्स वि. पाक केपटाउन 2002-03

212 गिलक्रिस्ट वि. द.अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2001-02

220 इयान बॉथम वि. भारत ओवल 1982

222 वीरेंद्र सहवाग वि. पाक मुल्तान 2003-04

229 डिसिल्वा वि. बांग्लादेश कोलंबो 2002

अभी और भी हैं अपेक्षाएं

>> ब्रायन लारा के 400 नाबाद रन के रिकॉर्ड को करें पार>> स्वयं के 309 रन के रिकॉर्ड को करें भंग>> द्रविड़ के साथ जोड़ें 300 से ज्यादा रन ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: