HomeNewsNational National

देशमुख ने बदला लिया : नंदलाल

मुंबई. आर्थर रोड जेल से रिहा होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त नंदलाल ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर निशाना साधा और कहा कि देशमुख ने बदला लेने के लिए मुझे गिरफ्तार करवाया।

नंदलाल ने देशमुख पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे देशमुख थे और वे मुझसे बदला लेने चाहते थे क्योंकि मैंने आचार संहिता के उल्लंघन के सिलसिले में उनके प्रति कोई नरमी नहीं बरती थी।

नंदलाल ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे विधानसभा अध्यक्ष का भी दबाव था।

संबंधित खबरें
* महाराष्ट्र मुख्य चुनाव आयुक्त नंदलाल रिहा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: