HomeNewsNational National

15 अप्रैल को होंगे धमाके : लश्कर

देहरादून. पाकिस्तान मूल के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा से पूरे उत्तराखंड में हमले किए जाने की धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद राज्य भर में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक समरेंद्र गोस्वामी के नाम डाक से आई हाथ से लिखी गई एक चिट्ठी में लश्कर ने यह धमकी दी है और गोस्वामी ने यह चिट्ठी मिलने के तुरंत बाद पुलिस अफसरों को सूचना दे दी।

अपने आप को एरिया कमांडर बताते हुए करीम अंसारी ने इस चिट्ठी पर हस्ताक्षर किए हैं और कहा है कि हरिद्वार बस स्टैंड, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन, सिनेमाघरों, धार्मिक स्थानों और भीड़-भाड़ वाले अन्य इलाकों में बम विस्फोट किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि चिट्ठी में हरिद्वार रेल्वे स्टेशन और हर की पौरी में धमाके न किए जाने की बात भी कही गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि इन जगहों पर धमाकों की तारीख 15 अप्रैल तय की गई है और चिट्ठी मिलने के बाद से पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है कि इस चिट्ठी के तथ्य कितने सही हैं और यह कहां से भेजी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: