कोलकाता: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने शुक्रवार को बीसीसीआई के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट याचिका दायर की है। उन्होंने बोर्ड और उसके प्रमुख शरद पवार पर कोर्ट के सामने गलत दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया है। उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 18 अप्रैल का दिन मुकर्रर किया गया है।
डालमिया पर अपने कार्यकाल के दौरान बोर्ड के 2.9 करोड़ रुपए के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद तुरंत जमानत दे दी गई है।
बीसीसीआई द्वारा दायर शिकायत की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने डालमिया और दो अन्य के खिलाफ 5,500 पेज की चार्जशीट दायर की है।