HomeNewsNational National

लोस चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार

बारामती. केंद्रीय कृषिमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वे अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालाँकि राजनीति में वे सक्रिय रहेंगे।

पवार ने गुरुवार रात कहा कि वह 40 वर्षों से लोकसभा में हैं और लोगों का उन्हें पूरा समर्थन मिला है। अब वह चाहेंगे कि युवा पीढ़ी को आगे आने दिया जाए।

यह पूछने पर क्या बारामती से अब उनकी बेटी सुप्रिया सुले चुनाव लड़ेंगी, पवार ने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी। मेघालय में कांग्रेस से अलग होने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस ने राकांपा का प्रस्ताव ठुकराया।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के हालिया में कांग्रेस उम्मीदवार सुधाकर गणगणे की हार के बारे में पूछने पर पवार ने कहा कि कुछ कांग्रेसी सदस्यों का ही काम हो सकता है, जो मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के सामने असुविधाजनक स्थिति खड़ी करना चाहते थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: