HomeNewsNational National

स्कारलेट केस : महिला आयोग भेजेगा टीम

नई दिल्ली. ब्रिटेन की नाबालिग पर्यटक स्कारलेट कीलिंग की पिछले माह गोवा में बलात्कार के बाद की गई हत्या का स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग 29 मार्च को वहाँ एक जाँच समिति भेजेगा।

आयोग की सदस्य निर्मला वेंकटेश के नेतृत्व वाली दो सदस्यीय टीम उन परिस्थितियों का पता लगाएगी, जिसके कारण 15 वर्षीय बालिका की गोवा के अंजुना बीच पर मौत हुई।

जाँच समिति मामले की पड़ताल कर रहे पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी। समिति इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने एवं दोषियों को सजा दिलाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार- विमर्श कर अपनी अनुशंसाएँ देगी।

आयोग की एक प्रवक्ता ने बताया कि जाँच समिति स्कारलेट हत्या मामले में जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा भी करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: