Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई: आमिर खान और शाहरुख खान के बीच नंबर वन की होड़ पर रियल सुपर स्टॉर अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वे दोनों को एक समान पसंद करते हैं। बिग बी ने कहा, शाहरुख और आमिर दोनों ही बहुत अच्छे अभिनेता और इंसान हैं। उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, वे अपना काम अच्छी तरह से कर रहे हैं।
यहां पर आयोजित इंडियन इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी के कार्यक्रम में बच्चन आमिर शाहरुख के बीच मची नंबर एक की होड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। बिग बी आइडिया आईफा-2008 एवार्ड के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने आज इन पुरस्कारों के नामिनेशन के लिए पहला वोट भी डाला।