HomeNewsInternational International

उ. कोरिया ने किए मिसाइल परीक्षण

सिओल. उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट से छोटी दूरी तक मार करने वाले मिसाइलों के परीक्षण किए हैं।

दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहैप के अनुसार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि ऐसा लगता है कि यह 'सामान्य सैन्य अभ्यास' है। वैसे माना जा रहा है कि मिसाइल परीक्षण अमरीका को चेतावनी देने के लिए भी हो सकते हैं।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके आरोप लगाए हैं कि अमरीका परमाणु सहमति में तय कार्यक्रम को लागू करने में देर कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि यदि अमरीका इस बात पर अड़ा रहा कि उत्तर कोरिया का एक दूसरा परमाणु कार्यक्रम है, तो वह अपने परमाणु ठिकाने बंद करने का काम भी रोक देगा।

उल्लेखनीय है कि अमरीका ने उत्तर कोरिया को परमाणु कार्यक्रम बंद करने के बदले बड़ी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दे चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: