HomeSportsCricket Cricket

वेंगी ने सहवाग की जमकर प्रशंसा की

चेन्नई: भारत के प्रमुख चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद तिहरा शतक बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग की जमकर प्रशंसा की है। वेंगसरकर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से यह एक है। वीरू ने आज विश्व रिकार्ड रचते हुए 292 गेंदों पर 309 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

वेंगी ने कहा कि वीरू ने आज अपना विकेट थ्रो नहीं किया और अंत तक क्रिज पर बने रहकर इतनी विशाल पारी खेली। वे इस बात को अच्छी तरह से जानते थे कि उन्हें विकेट पर रहकर एक लंबी पारी खेलनी है।

कर्नल ने कहा कि वीरू ने टेस्ट क्रिकेट में जोरदार वापसी की है। उन्होंने जनवरी में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 151 रनों की पारी खेली थी, जिसकी मदद से भारत यह मैच बचाने में कामयाब हुआ था।

उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वीरू के चयन की आलोचना हुई थी। लेकिन उन्होंने एडिलेड में यह पारी खेल उनके निर्णय को सही ठहराया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: