चेन्नई: अपने कैरियर का दूसरा तिहरा शतक बनाकर शिखर पर पहुंचे वीरेंद्र सहवाग ने स्वीकार किया है कि टीम से बाहर किए जाने पर उन्हें ठेस लगी थी। वीरू ने कहा कि गर्मी के बीच प्रेरक शक्ति ने ही उन्हें लंबे समय तक खेल पर एकाग्र रखने में मदद मिली।
उन्होंने कहा, इस प्रदर्शन से उन्होंने साबित कर दिया कि वे टीम में स्थान के हकदार थे। पर्थ से टेस्ट टीम में वापसी करने वाले सहवाग ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 540 रनोंे का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसे देखते हुए सहवाग का पूरा ध्यान उनके स्कोर के करीब पहुंचने तक खेलने का था। उन्होंने कहा था कि इस टोटल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उनकी है। इसके साथ उन्हें अपने नेचुरल स्ट्रोक भी खेलने हैं ताकि वे रन रेट बेहतर बना रहे।
संबंधित खबरें
* ..सितमगर सहवाग
* वेंगी ने सहवाग की जमकर प्रशंसा की
* चॆन्नई टॆस्ट:सहवाग 309 अविजित, भारत 468/1