HomeSportsOther Sports Other Sports

हैनिन को शानदार खेल का ईनाम

मियामी: विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी जस्टिन हैनिन हार्डेन को 2007 में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले 2003 में भी हैनिन को यह सम्मान मिला था। पिछले साल उसने 14 स्पर्धाओं में शिरकत कर 10 में जीत हासिल की थी। विंबलडन के सेमीफाइनल में फ्रांस की मेरियन बर्तोली के हाथों मात खाने से पहले 25 मैचों तक वे अविजित रहीं। उन्होंने फ्रेंच और अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर अपने ग्रेंडस्लेम खिताबों की संख्या को 7 तक पहुंचा दिया। वे एक सत्र में 50 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।

सर्बिया की अन्ना इवानोविक को 2007 में सबसे ज्यादा सुधरा हुआ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी चुना गया। उसने इस दौरान तीन खिताब जीते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: