HomeNewsNational National

बजट बाद महंगाई से चिंतित है कांग्रेस भी

नई दिल्ली.आम आदमी के बजट का दावा करने वाली कांग्रेस की खुशियां बढ़ती महंगाई ने काफूर कर दी हैं। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले ठोस कदम नहीं उठाए तो यह पार्टी के पतन का कारण भी बन सकती है। कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनावों में मिली हार को अभी भुला भी नहीं पाई है।

बढ़ती कीमतों ने कर्नाटक, मप्र, राजस्थान, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में होने वाले आम चुनावों की डगर मुश्किल बना दी है। कांग्रेस सांसद ब्रिजेंद्र सिंह का कहना है कि बढ़ती कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी पार्टियों को तो महंगाई ने चुनाव से ठीक पहले एक खतरनाक हथियार सौंप दिया है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लाल कृष्ण आडवाणी का मानना है कि कीमतों में वृद्धि मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। सीपीआईएम महासचिव प्रकाश करात स्वीकार करते हैं कि कीमतें कम न कर पाना कांग्रेस की सबसे बड़ी हार है। सीपीआई के ए बी बर्धन इसके लिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार मानते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हाईकमान से मुश्किल का हल खोजने की गुहार लगा रहे हैं।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मीडिया सेल के प्रमुख वीरप्पा मोइली कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए जा रहे दबाव को स्वीकार करते हैं। उनका कहना है कि इसके पीछे तमाम ऐसी स्थितियां हैं जो उनके बस में नहीं हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: