HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम, खेल छात्रावास

जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय में एक करोड़ रुपए की लागत से नया ऑडिटोरियम तथा 2 करोड़ रुपए की लागत से खेल छात्रावास बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय की शुक्रवार को सिंडीकेट की बैठक में बजट प्रस्तावों के साथ इसकी मंजूरी दी गई।

बैठक में 106 करोड़ रुपए की प्रस्तावित आय और 118 करोड़ रुपए के खर्च की स्वीकृति दी गई। बजट में 12 करोड़ के घाटे का अनुमान बताया गया है। साथ ही 2007-08 के बजट संशोधित अनुमानों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नए खेल छात्रावास का निर्माण होगा।

किराया वृद्धि का विरोध

राजस्थान विश्वविद्यालय के सामुदायिक भवन का तीन गुना किराया बढ़ाने का राजस्थान विश्वविद्यालय अशैक्षणिक कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। कर्मचारी संघ के महामंत्री अशोक अवस्थी व सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शुक्रवार को कुलपति सचिवालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह भवन विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए बनाया गया था। इसका किराया 1750 रुपए प्रतिदिन था जिसे बढ़ाकर 6000 रुपए कर दिया है। उन्होंने इस बढ़ोतरी को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: